
पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा ने अमृतसर मेन सीनियर की ओर से खेलते हुए 91 गेंदों में 233 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने 25 छक्के और 15 चौके लगाए, जिससे अमृतसर की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यह मुकाबला 2 अगस्त को अमृतसर के गांधी ग्राउंड्स पर खेला गया, जिसमें अभिषेक का स्ट्राइक रेट 256.04 रहा।