
कई घरों में गर्म रोटियों को रखने के लिए अखबार का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन छपाई में प्रयुक्त स्याही के केमिकल खाने में मिल सकते हैं।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण FSSAI भी खाने को अखबार में लपेटने या परोसने से बचने की सलाह देता है।
रोटियों को सुरक्षित रखने के लिए साफ सूती कपड़े, स्टील के डिब्बे या कांच के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।