
गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने बाराबंकी के रामनगर में रोक लिया।
इस दौरान पुलिस और चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्कामुक्की हुई तथा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई और इस राजनीतिक गतिविधि के चलते इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा।