
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए प्रोबेशनरी इंजीनियर के 350 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को ई-ग्रेड 2 के तहत 40,000 से 1,40,000 रुपये का पे स्केल मिलेगा और सालाना सीटीसी लगभग 13 लाख रुपये होगी।