
अमरोहा में सदर विधायक हाजी महबूब अली के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और जिला प्रशासन ने मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की थी।
विधायक महबूब अली ने एसआईआर के नाम पर वोट काटने और एक विशेष राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया।