
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया ने 2026 ईरानी कप के फाइनल मुकाबले में रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया.
जीत के लिए 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम दूसरी पारी में मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी के आगे महज 111 रनों पर ढेर हो गई.
मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके, जबकि आकाश दीप ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट हासिल किए जिससे उनके आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन की उम्मीदें मजबूत हुई हैं.