
अमेरिकी वायुसेना का एक सी-17 सैन्य परिवहन विमान मंगलवार को रूस के मॉस्को स्थित वनुकोवो हवाई अड्डे पर उतरा, जिससे अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।
यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका और रूस के बीच जारी कूटनीतिक गतिरोध के बीच इस विमान की लैंडिंग को काफी संवेदनशील माना जा रहा है।
फिलहाल इस विमान में सवार लोगों या इसके मॉस्को पहुंचने के आधिकारिक उद्देश्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।