
दवा नियामक संस्था CDSCO ने बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर और एंटीबायोटिक्स के अंधाधुंध इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कड़ा सर्कुलर जारी किया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इन दवाओं के लगातार और अनियंत्रित सेवन से किडनी के टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है जिससे किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।
CDSCO ने बिना वैध पर्चे के इन दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश राज्य दवा नियंत्रकों को दिए हैं।