
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, गौतम अडानी और उनका परिवार 9.23 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
मुकेश अंबानी का परिवार इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गया है, जिनकी कुल संपत्ति घटकर 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति वाले कुल 391 अरबपति हो गए हैं, जिसमें पिछले एक साल में 27 नए नाम जुड़े हैं।