
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पांच न्यायिक अधिकारियों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की है।
इसके अलावा कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए भी चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव दिया है।
केंद्र सरकार की मंजूरी और राष्ट्रपति की मुहर के बाद इन सभी नए न्यायाधीशों की नियुक्तियां प्रभावी होंगी।