
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा कंपनी की रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत 11 नवंबर को अपने 70वें जन्मदिन पर ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उन्हें 12 नवंबर से कंपनी का 'चेयरमैन एमेरिटस' बनाया जाएगा, और उनकी जगह AZB & Partners के को-फाउंडर बहराम वकील नए चेयरमैन होंगे।
सितंबर तिमाही में ट्रेंट का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये और कमाई 22 प्रतिशत बढ़कर 5,873 करोड़ रुपये रही।