
अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के समाप्त होने के एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.
दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि इन मिसाइलों को उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान क्षेत्र से लॉन्च किया गया था.
अमेरिकी प्रशांत कमांड ने कहा कि यह मिसाइल प्रक्षेपण अमेरिका या उसके सहयोगी देशों के लिए तत्काल खतरा पैदा नहीं करता है.