
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ को महिलाओं के लोकल और स्टेट लेवल क्रिकेट में खेलने की आधिकारिक अनुमति दे दी है।
एलीट टूर्नामेंट जैसे विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में खेलने के लिए अनाया को मार्च 2027 तक अपने टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 nmol/L से नीचे बनाए रखना होगा।
अनाया ने बताया कि बीसीसीआई ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी मेडिकल हिस्ट्री की समीक्षा के बाद उन्हें खेलने का मौका दिया है।