TRAI के जून 2026 के आंकड़ों के अनुसार, एयरटेल ने 29 लाख नए ग्राहक जोड़कर बढ़त बनाई है, जबकि जियो 21 लाख नए ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
जियो 39.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बनी हुई है और उसका कुल एक्टिव ग्राहक आधार 49.89 करोड़ तक पहुंच गया है।
देश में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 128 करोड़ से अधिक हो गई है और कुल टेलीकॉम ग्राहकों का आंकड़ा 1.35 अरब के पार निकल गया है।