
दिल्ली के बल्लेबाज प्रियांश आर्य रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में गुजरात के खिलाफ दोहरे शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए।
आर्य ने 220 गेंदों में 26 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 199 रनों की शानदार पारी खेली।
दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए थे, जिसमें आयुष बडोनी 115 रन बनाकर नाबाद रहे।