अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत के लिए मध्यस्थ देशों की सूची से पाकिस्तान को बाहर कर दिया है, जबकि सऊदी अरब, यूएई और कतर को शामिल किया है।
ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते के लिए आखिरी मौका देते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर उसे बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा ईरान को चीनी हथियार और एयर डिफेंस सिस्टम सप्लाई करने की जानकारी मिलने के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है।