
शिमला के जुन्गा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में आयोजित विशेष सत्र के दौरान 14 से 15 वर्ष की 10 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ट्रहाई की चिकित्सा अधिकारी दिव्या वर्मा ने बताया कि यह टीका महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए किशोरावस्था में लगाना सबसे प्रभावी है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुब्लू की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रानी ठाकुर ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।