
दिल्ली के कोच विजय दहिया ने कहा कि यदि विराट कोहली आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना चाहते हैं, तो वह उन्हें ड्रेसिंग रूम में रखना पसंद करेंगे।
इस बार विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है, जबकि ठीक एक दिन पहले 13 दिसंबर से भारत और श्रीलंका की वनडे सीरीज शुरू होगी।
यदि कोहली इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो वह कम से कम चौथे मैच से दिल्ली टीम के लिए उपलब्ध हो सकेंगे जो 21 दिसंबर को खेला जाएगा।