
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के लिए गिरिडीह में 46 केंद्रों पर 32,043 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। राज्य में एक दशक बाद यह परीक्षा हो रही है।
परीक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मोबाइल फोन और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
दो पालियों में आयोजित परीक्षा में ओएमआर शीट में किसी भी त्रुटि या छेड़छाड़ पर उम्मीदवारी रद्द की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया है।