
एनसीईआरटी की ओर से घोषणा की गई है कि सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 10वीं की नई और संशोधित टेक्स्ट बुक्स दिसंबर 2026 तक रिलीज कर दी जाएंगी।
संस्थान के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने बताया कि सभी विषयों का संशोधित सिलेबस 15 नवंबर 2026 तक सीबीएसई को भेज दिया जाएगा।
नई किताबें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूली शिक्षा में बदलाव का हिस्सा हैं, जो भाषा विषयों के लिए 20 नवंबर तक उपलब्ध होने की उम्मीद है।