शहर में डेंगू के 2 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 19 हो गई है, जबकि मलेरिया के 48 केस दर्ज किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक ड्रम में डेंगू का लारवा पाया है, जिसके बाद फॉगिंग और सफाई अभियान तेज कर दिया गया है।
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें ताकि मच्छरों के पनपने को रोका जा सके।