
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अगस्त के पहले 15 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में 16,621 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
जुलाई महीने में भी इन निवेशकों ने 20,200 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी, जो चार महीने की भारी बिकवाली के बाद एक बड़ा बदलाव है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारतीय कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के कारण विदेशी निवेशकों का भरोसा वापस लौटा है।