
फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान फिलीपींस एयर फोर्स के दो SF-260 विमान आपस में हवा में टकरा गए।
शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 3:51 बजे हुए इस भयानक हादसे में वायु सेना के चार पायलटों की मौत हो गई और दोनों विमान एयर बेस के दायरे में ही गिरे।
वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और एहतियात के तौर पर सभी SF-260 विमानों की उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी है।