
गूगल ने गेमिंग क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा बढ़ाते हुए यूनिटी के साथ मिलकर 'प्लेग्राउंड' नाम का नया प्लेटफॉर्म पेश किया है।
इस नई तकनीक की मदद से यूजर्स बिना किसी कोडिंग के केवल एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर वीडियो गेम तैयार और उसमें बदलाव कर सकेंगे।
गूगल के वर्ल्ड मॉडल्स पर आधारित इस प्लेटफॉर्म में साल 2026 के अंत तक 'यूनिटी स्पार्क' को भी जोड़े जाने की योजना है।