
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मेडिकल इंटर्न्स के स्टाइपेंड को 12,300 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है।
लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे छात्रों ने हाल ही में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल भी शुरू कर दी थी।
यह बढ़ोतरी एमबीबीएस और बीडीएस के साथ फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स पर भी लागू होगी और 1 अक्टूबर से प्रभावी मानी जाएगी।