शाहदरा थाने में पार्किंग विवाद के बाद पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प और प्रदर्शन के सिलसिले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है।
23 अक्टूबर को रोहताश नगर में सैलून के बाहर बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद वकील ललित बंसल के सिर में गंभीर चोट आई थी।
वकीलों ने एसीपी पर दुर्व्यवहार और पिस्टल लहराने का आरोप लगाया था, जबकि पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के तबादले के खिलाफ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।