अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ तीन संभावित विकल्पों पर 90 मिनट की बैठक में विस्तार से चर्चा की है।
इन विकल्पों में ईरान के साथ बातचीत, नौसैनिक नाकेबंदी के जरिए आर्थिक दबाव बढ़ाना और कूटनीति के विफल होने पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले शुरू करना शामिल है।
नेतन्याहू ने अगले 10 वर्षों में अमेरिकी सैन्य मदद पर निर्भरता खत्म करने के लिए इजरायली रक्षा उद्योग को अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने का निर्देश दिया है।