
असम की 26 वर्षीय शटलर अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स 2026 के फाइनल में चीन की हान कियान शी को हराकर अपने करियर का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता।
साउथ कोरिया के आसान में खेले गए 53 मिनट के मुकाबले में अश्मिता ने पहला गेम 14-21 से हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम 21-14, 21-14 से अपने नाम किए।
घुटने की चोट के कारण तीन महीने बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए अश्मिता ने क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड हिना अकेची को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था।