
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:05 बजे चंद्रमा की सतह से टकराने वाला है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, टक्कर के समय रॉकेट की गति लगभग 8700 किलोमीटर प्रति घंटा यानी मैक-7 होगी, जिससे चंद्रमा पर एक नया गड्ढा बनने की संभावना है।
हालांकि यह घटना पृथ्वी से सीधे नहीं दिखेगी, लेकिन टेलिस्कोप की मदद से चंद्रमा की सतह से उठने वाला करीब 50 किलोमीटर ऊंचा धूल का गुबार देखा जा सकता है।