
तृणमूल कांग्रेस ने बागी सांसद यूसुफ पठान के गुजरात स्थित वडोदरा के प्लॉट का जमीन विवाद खत्म होने पर बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
TMC ने आरोप लगाया कि जब पठान उनकी पार्टी में थे तब उन्हें कब्जा हटाने का नोटिस मिला था, लेकिन एनडीए के सहयोगी दल में शामिल होते ही सरकार ने विवादित जमीन आवंटित कर दी।
वडोदरा के तांदलजा इलाके में 978 वर्ग मीटर की इस जमीन को लेकर साल 2012 से विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।