
रेल मंत्रालय ने सभी जोन को निर्देश दिए हैं कि 'रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन' (RAC) स्टेटस पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए।
यात्रियों द्वारा बार-बार शिकायतें मिलने के बाद मंत्रालय ने अपने पुराने आदेश को दोहराते हुए स्पष्ट किया है कि AC कोच में सफर करने वाले RAC यात्रियों को चादर और कंबल मिलना चाहिए।
यह निर्णय रेल नेटवर्क के लगभग सभी जोन से प्राप्त शिकायतों के बाद लिया गया है ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।