
केंद्र सरकार ने कारोबारी साल 2025-26 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिनों का 'नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड' (एड-हॉक) बोनस देने की मंजूरी दी है।
यह बोनस 'ग्रुप C' के कर्मचारियों और 'ग्रुप B' के उन नॉन-गजेटेड कर्मचारियों पर लागू होगा, जो किसी 'प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस' योजना के दायरे में नहीं आते हैं।
बोनस का कैलकुलेशन 7,000 रुपये की मासिक वेतन सीमा के आधार पर होगा, जिससे अधिकतम 6,908 रुपये का बोनस मिलेगा, बशर्ते कर्मचारी ने कम से कम 6 महीने की लगातार सेवा पूरी की हो।