
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के नेताओं के सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए पैदल मार्च के दौरान राहुल गांधी का एक कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए वीडियो वायरल हुआ है.
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार मिलती हार से तिलमिलाए राहुल गांधी अब अपने कार्यकर्ताओं को ही पीट रहे हैं.
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मार्च की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष कोर्ट को प्रभावित और डराने के लिए भीड़ लेकर पहुंचा है जिसकी इतिहास में कोई मिसाल नहीं है.