
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने मुज्तबा खामेनेई का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वे स्वस्थ नजर आ रहे हैं, हालांकि वीडियो के समय और स्थान की पुष्टि नहीं की गई है।
28 फरवरी को घर पर हमले के बाद से मुज्तबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे, जिसके बाद से उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में एक गुप्त स्थान पर मुज्तबा से मुलाकात की थी, जो इस समय ईरान के कट्टरपंथी नेतृत्व के प्रमुख दावेदार माने जाते हैं।