
20 अगस्त 2006 को ओवल में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान अंपायरों ने बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाते हुए गेंद बदलने का फैसला किया था।
पाकिस्तान टीम ने अंपायरों के फैसले के विरोध में मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पांचवें दिन मैच को इंग्लैंड के पक्ष में घोषित कर दिया गया।
यह विवादित घटना क्रिकेट इतिहास के शर्मनाक वाक्यों में दर्ज है, जहां अंपायरों ने स्टंप्स से गिल्लियां हटाकर खेल रद्द करने का निर्णय लिया था।