
आरपीएफ और एएचटीयू थाना वाराणसी की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच से नौ नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है।
पकड़े गए तीन तस्करों की पहचान आमीन, मोहम्मद मुक्तादूर अली और फोरिजुल शेख के रूप में हुई है जिनकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।
बच्चों ने बताया कि उनमें से कुछ के परिजनों को पहले ही 1500 से 3000 रुपये तक एडवांस दिए गए थे और उन्हें मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था।