
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 अगस्त को CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है।
उम्मीदवार 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 की रात 11 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को लाइफ साइंस, मैथमेटिकल, फिजिकल, केमिकल और अन्य विषयों के लिए आयोजित की गई थी।