दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में स्वाइन फ्लू (H1N1) और मौसमी इन्फ्लूएंजा के बढ़ते खतरे को देखते हुए 'हेल्दी स्कूल - हेल्दी कम्युनिटी' अभियान के तहत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
एडवाइजरी में गले में खराश, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द और बुखार जैसे लक्षणों की पहचान कर छात्रों को जागरूक करने और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
स्कूलों को क्लासरूम की नियमित सफाई, मास्क का उपयोग, साबुन से हाथ धोने की आदत और बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स न लेने जैसी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।