
पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि लोकतंत्र के विकास के लिए सरकारी और निजी संस्थाओं को सशक्त बनाना अनिवार्य है।
उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि गरीब मरीजों को बेहतर सुविधा मिले।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है और देश की तरक्की के लिए युवाओं की ऊर्जा और नजरिए पर भरोसा रखना चाहिए।