
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेलंगाना पुलिस ने 29 जुलाई को मेटा इंडिया के प्रमुख और कई अकाउंट संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीजेपी प्रवक्ता एनवीएस सुभाष की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 20 फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जांच शुरू की है।
विवाद के बीच राज्य सरकार ने साइबर क्राइम डीसीपी वी अरविंद बाबू का तबादला कर दिया है, जिन्होंने बीजेपी समर्थकों की शिकायत पर मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।