
जॉर्डन में ईरानी मिसाइल हमले में जान गंवाने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी सैन्य अधिकारी स्टाफ सार्जेंट एंजेला रामप्रसाद को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
उनके अंतिम संस्कार में परिजनों और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अलावा सैकड़ों आम लोग शामिल हुए, जिन्होंने उन्हें एक नायक की तरह श्रद्धांजलि अर्पित की।
एंजेला रामप्रसाद अमेरिकी सेना में कार्यरत थीं और जॉर्डन में हुए हमले के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्हें नायक का दर्जा दिया गया है।