
ईरानी मीडिया मेहर न्यूज ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे स्वस्थ नजर आ रहे हैं, ताकि उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों को खत्म किया जा सके।
56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई ने 28 फरवरी को अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद पदभार संभाला था, जिसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे।
इजरायली मीडिया ने दावा किया था कि खामेनेई की हालत नाजुक है और वे अस्पताल में भर्ती हैं, जिसे इस वीडियो के जरिए ईरान ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।