
Bose ने एक दशक से अधिक समय बाद अपने नए वायर्ड इयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत 99 डॉलर यानी करीब 9,500 रुपये है.
ये इयरबड्स 3.5mm जैक के बजाय USB-C के जरिए डिवाइस से जुड़ते हैं और इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन यानी ANC फीचर दिया गया है.
इन्हें चलाने के लिए अलग बैटरी की जरूरत नहीं होती है और ये अमेरिका में ब्लैक, व्हाइट स्मोक और लिमिटेड एडिशन ड्यूड्रॉप मिंट ग्रीन रंगों में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हैं.