
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 8 साल के इंतजार के बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को सुबह से वोट डाले जाएंगे।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9 और उपाध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कैबिनेट सदस्य के लिए 46 प्रत्याशी योग्य हैं।
महिला कॉलेज छात्रसंघ के लिए भी अध्यक्ष पद पर 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं, और वोटिंग के बाद शाम 6 बजे से गिनती शुरू होगी।