
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शर्मा ट्रैवलर्स की एक निजी बस अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खाई में गिर गई।
इस भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बस सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी और महज 3 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चालुज मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।