
विमेंस एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टी-20 इंटरनेशनल में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है।
भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को मात्र 55 रनों पर समेट दिया, जिसके बाद भारत ने 56 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए, लेकिन शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद उनके आक्रामक सेंडऑफ ने मैच के दौरान विवाद खड़ा कर दिया।