
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 तिमाही में सोने की खपत 139.7 टन से घटकर 131.4 टन रह गई है।
कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के कारण भारतीयों ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले सोने पर ₹65,000 करोड़ अधिक खर्च किए हैं।
कुल खर्च ₹1,65,400 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹1,00,400 करोड़ था।