
पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के अनुसार 17 सितंबर को कच्चे तेल की इंडियन बास्केट की कीमत बढ़कर 125.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है.
सितंबर के पहले 17 दिनों में इंडियन बास्केट का औसत दाम 113.91 डॉलर प्रति बैरल दर्ज हुआ, जो अगस्त में 90.19 डॉलर था.
मिडिल ईस्ट के तनाव और अमेरिका द्वारा रूस-ईरान एक्ट पर हस्ताक्षर से भारत में एनर्जी सप्लाई और आयात खर्च को लेकर चिंता बढ़ गई है.