
एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एयरलाइन इंडिगो ने सभी रूटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है।
घरेलू उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में यात्रा की दूरी के आधार पर 100 रुपये से 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है जो 6 अक्टूबर से लागू होगी।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया गया है जो संबंधित रूट और दूरी पर निर्भर करेगा।