
पाकिस्तान ने 19 अगस्त 2026 को इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी नताली बेकर को तलब कर जम्मू-कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की टिप्पणियों का औपचारिक विरोध दर्ज कराया।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताने वाली टिप्पणी को खारिज करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के विपरीत और तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के विरोध को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अविभाज्य हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।